Ghazipur news कटरिया कांड: सपा नेता सत्येंद्र ‘सत्या’ की अस्पताल से गिरफ्तारी, जनता में आक्रोश

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



गाज़ीपुर में कटरिया कांड की जांच के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा नेता सत्येंद्र यादव ‘सत्या’ को अस्पताल से गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि सत्येंद्र यादव ‘सत्या’ को जबरन हिरासत में लिया गया है। उनके बड़े भाई वीरेंद्र यादव ने कहा कि सत्येंद्र सत्या को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है, जबकि वह लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल थे और पीड़ित पक्ष के समर्थन में गए थे।

उन्होंने जिला प्रशासन से सत्येंद्र सत्या की तत्काल रिहाई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।


पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि सत्या को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


हालांकि इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)