Jaunpur News जौनपुर: दूल्हे की हत्या का खुलासा, दुल्हन के ममेरे भाई ने रची साजिश

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। बारात के दौरान दूल्हे की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात को दुल्हन के ममेरे भाई ने अंजाम दिया था, जो लव मैरिज से नाराज था और रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप बिंद ने अपने साथी रवि यादव के साथ मिलकर शुक्रवार रात वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने चेहरा ढककर दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में आजाद बिंद को पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

🟨 लोकेशन शेयर कर बनाई गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश में भोले राजभर की भी भूमिका थी। उसी ने आरोपियों को दूल्हे की लोकेशन दी थी, जिससे वे वारदात को अंजाम दे सके।

घटना के बाद पुलिस ने दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की, जिसमें उसने प्रदीप, रवि और भोले का नाम बताया।

🟥 आरोपियों पर इनाम घोषित

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और प्रत्येक आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है।

🟦 सीसीटीवी से सुराग

जांच में सामने आया है कि आरोपी बाइक से सरायख्वाजा की तरफ से आए थे और वारदात के बाद खेतासराय की ओर फरार हो गए। पुलिस को आरोपियों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और रूट मैप तैयार कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)