जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मल्हनी क्षेत्र के खजुरा मोड़ के पास घेराबंदी कर अमीष यादव (19) पुत्र चंदू यादव, निवासी उचैना उर्फ हवनवा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सरायख्वाजा में मु0अ0सं0-356/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
— आवाज़ न्यूज़

