Jaunpur News मई बाजार में सुमित सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी शिवम गौतम और शनि गौतम गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0



जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार में युवक सुमित सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना खाने-पीने के दौरान हुए विवाद के बाद हुई मारपीट से जुड़ी है।


बताया गया कि 22 जून को मई बाजार में सुमित सिंह के साथ हुए विवाद के दौरान दो युवकों ने कथित रूप से उसकी पिटाई कर दी थी। गंभीर चोटों के कारण सुमित सिंह की मौत हो गई। मामले में बक्शा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेपालनगर स्कूल के पास से मामले में वांछित शिवम गौतम (19) पुत्र अशोक गौतम और शनी गौतम (21) पुत्र स्वर्गीय अमरजीत गौतम, निवासी ग्राम मई, थाना बक्शा को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।


— आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)