Jaunpur News सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के पांच एनसीसी कैडेट्स विशेष छात्रवृत्ति से सम्मानित

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



आवाज़ न्यूज़ | बदलापुर, जौनपुर


सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर के पांच एनसीसी कैडेट्स को 96 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर द्वारा उनके अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पण के लिए विशेष छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।


96 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शंकर सिंह गौतम एवं सुबेदार मेजर जशपाल सिंह ने कैडेट्स को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही बटालियन की ओर से महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. कर्मचन्द यादव एवं सभी कैडेट्स के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह एवं प्राचार्य प्रो. अखण्ड प्रताप सिंह ने सम्मानित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।


एनसीसी प्रभारी ने बताया कि महाविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है कि वर्तमान सत्र में महाविद्यालय के आठ एनसीसी कैडेट्स भारतीय सेना में चयनित हुए हैं, जो संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)