Jaunpur News सल्तनत बहादुर पी.जी.कालेज में नये एनसीसी कैडेट्स चयनित

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


बदलापुर जौनपुर

सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में 96 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में नए एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु चयन प्रक्रिया दिनांक 10 अगस्त,2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता,चिकित्सीय परीक्षण एवं आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शंकर सिंह गौतम के निर्देश के क्रम में बोर्ड प्रभारी सुबेदार मेजर जसपाल सिंह, सुबेदार फिलिस उरांव (JCO) ने चयन प्रक्रिया का नियमित संचालन किया। महाविद्यालय में एनसीसी प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव ने भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने में व्यवस्थित सहयोग प्रदान किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर से चिकित्सीय दल उपस्थित रहा।चयन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कोतवाली बदलापुर के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार राय एवं आरक्षी गरिमा शुक्ला,आरक्षी कंचन महाविद्यालय में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखण्ड प्रताप सिंह ने भर्ती अधिकारियों,चिकित्सा दल,पुलिस प्रशासन,एनसीसी प्रभारी एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएँ प्रेषित किया। संचालन बोर्ड में एनसीसी बटालियन जौनपुर से हवलदार राना,नायब सूबेदार रविन्दर राजभर,नायब सूबेदार प्रेमप्रकाश,राधेलाल सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)