जौनपुर: 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी गांव में बुधवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनवर की 19 वर्षीय पुत्री आस्मीन ने बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों की नजर पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक इष्टदेव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।


पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


उपनिरीक्षक इष्टदेव पांडेय के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान एक कागज मिला है, जिसमें युवती द्वारा अपने माता-पिता से क्षमा मांगने का उल्लेख बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)