Shahganj News : ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आए चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0



जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरीश गांव में मंगलवार रात ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से एक चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जाता है कि सुरीश गांव निवासी जितेंद्र चौधरी (48 वर्ष), पुत्र मलाई, मंगलवार रात अपना ई-रिक्शा चार्ज में लगा रहे थे। इसी दौरान असावधानीवश वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े।


घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जितेंद्र चौधरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)