जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पेंटिंग का काम करते समय दीवार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी शब्बीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही सुरेश सिंह ने अपने घर की दीवार पेंट कराने के लिए उनके 25 वर्षीय पुत्र आमीर को बुलाया था।
आरोप है कि पेंटिंग का काम करते समय आमीर दीवार में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक आमीर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की असमय मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

